बुधवार, 4 November 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
केदारताल में रेस्क्यू के दौरान मिले दो शव, एक महिला और एक पुरुष की मौत की पुष्टि   ◆   राज्य स्थापना दिवस पर सम्मानित होंगे आंदोलनकारी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक   ◆   राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की   ◆   विज्ञान महोत्सव में गेंवला के विद्यार्थियों का जलवा, सात का राज्य स्तर पर चयन   ◆   अखिल भारतीय समाचारपत्र एसोसिएशन का 30 वर्षों का सपना साकार, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में 3 सदस्य चयनित   ◆   टिहरी बांध झील के 42 किमी जल क्षेत्र में पर्यटन विकास की उम्मीद, पुनर्वासित परिवारों के हाथ खाली   ◆   मानदेय बढ़ाने की मांग पर कलेक्ट्रेट में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां   ◆   विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास   ◆   बंगाण के सारश गांव अतिवृष्टि का कहर, मलबे में दबा मकान और मबेसी ।।   ◆    उत्तरकाशी: मोरी में कुल्हाड़ी से हमला कर व्यक्ति की हत्या, आरोपी फरार।   ◆   धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   

पोषण माह में महिलाओं को बताए संतुलित आहार के फायदे

नौगांव / उत्तरकाशी । वार्ड नंबर सात स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को राष्ट्रीय पोषण माह और ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) का संयुक्त आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती व धात्री महिलाओं के साथ बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों का नियमित टीकाकरण भी किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया गया। भोजन में बाजरा, ज्वार, रागी और मक्का जैसे मोटे अनाज शामिल करने के फायदे बताए गए। साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियों और मौसमी फलों के नियमित सेवन पर जोर दिया गया। गर्भवती व धात्री महिलाओं को दाल, दूध और अंडे सहित प्रोटीन व आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन की जानकारी दी गई।

स्वच्छता और बच्चों की वृद्धि पर जोर

कार्यक्रम में स्वच्छता को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए नियमित रूप से हाथ धोने और स्वच्छ पानी का सेवन करने की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों की नियमित वृद्धि की निगरानी के लिए समय-समय पर वजन और लंबाई की जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एएनएम पूजा परमार राणा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुमारी प्रियंका और आशा कार्यकत्री अलीजा रावत का सहयोग रहा। उपस्थित महिलाओं ने स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी को उपयोगी बताया।

इस खबर को शेयर करें:
XFacebookWhatsAppTelegram
Instagram बटन दबाने पर लिंक कॉपी हो जाएगा — उसे अपनी Instagram स्टोरी या बायो में पेस्ट करें।
Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 69

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *