बुधवार, 4 November 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
केदारताल में रेस्क्यू के दौरान मिले दो शव, एक महिला और एक पुरुष की मौत की पुष्टि   ◆   राज्य स्थापना दिवस पर सम्मानित होंगे आंदोलनकारी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक   ◆   राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की   ◆   विज्ञान महोत्सव में गेंवला के विद्यार्थियों का जलवा, सात का राज्य स्तर पर चयन   ◆   अखिल भारतीय समाचारपत्र एसोसिएशन का 30 वर्षों का सपना साकार, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में 3 सदस्य चयनित   ◆   टिहरी बांध झील के 42 किमी जल क्षेत्र में पर्यटन विकास की उम्मीद, पुनर्वासित परिवारों के हाथ खाली   ◆   मानदेय बढ़ाने की मांग पर कलेक्ट्रेट में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां   ◆   विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास   ◆   बंगाण के सारश गांव अतिवृष्टि का कहर, मलबे में दबा मकान और मबेसी ।।   ◆    उत्तरकाशी: मोरी में कुल्हाड़ी से हमला कर व्यक्ति की हत्या, आरोपी फरार।   ◆   धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   

चारधाम और कांवड़ यात्रा के सफल संचालन पर एसपी कमलेश उपाध्याय को डीजीपी गोल्ड डिस्क

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा और कांवड़ यात्रा के सफल संचालन के साथ ही महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क (गोल्ड) से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को पुलिस लाइन ज्ञानसू में आयोजित रैतिक परेड समारोह में पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक/पीएसी सुनील कुमार मीणा ने उन्हें गोल्ड डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में वर्ष 2026 की चारधाम एवं कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए। इस वर्ष यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में करीब 18.70 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं, कांवड़ यात्रा के दौरान करीब 60 हजार कांवड़िये गंगोत्री धाम पहुंचे, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत अधिक हैं। श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की बढ़ी संख्या के बावजूद यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में पुलिस की भूमिका को सम्मान का प्रमुख आधार माना गया।

‘अभया’ अभियान से 19 हजार छात्राएं हुईं जागरूक

महिला एवं बालिका सुरक्षा के क्षेत्र में संचालित ‘अभया’ अभियान भी इस सम्मान की प्रमुख वजह रहा। ‘जागृत नारी, सशक्त नारी’ की थीम पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक 179 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर करीब 19 हजार छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया है। इसके साथ ही 11 विद्यालयों की 1,730 छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।

अभियान के तहत 38 महिला पुलिस कर्मियों को 40 बालिका विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से जोड़कर नियमित संवाद की जिम्मेदारी दी गई है। छात्राओं की समस्याओं और शिकायतों को सामने लाने के लिए 30 विद्यालयों में ‘स्पीक अप बॉक्स’ स्थापित किए गए हैं। वहीं, करीब पांच हजार छात्राओं को हेल्पलाइन कार्ड वितरित किए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर वे तत्काल पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकें।

पुलिस विभाग के अनुसार, इन पहलों का उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। चारधाम यात्रा प्रबंधन और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए इन कार्यों के लिए एसपी कमलेश उपाध्याय को डीजीपी गोल्ड डिस्क से नवाजा गया है।

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘अभया’ अभियान की भी मिली सराहना, राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन ज्ञानसू में आईजी ने किया सम्मानित

इस खबर को शेयर करें:
XFacebookWhatsAppTelegram
Instagram बटन दबाने पर लिंक कॉपी हो जाएगा — उसे अपनी Instagram स्टोरी या बायो में पेस्ट करें।
Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 69

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *