शनिवार, 1 August 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   प्रशासन और पुलिस की वार्ता का सार्थक परिणाम निकला,वापस लौटे निहंग   ◆   मानसून से पहले बारिश का तांडव, नारायणबगड़ में अतिवृष्टि से बाजार और हाईवे प्रभावित   ◆   बेकाबू वाहन ने 5 लोगों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत   ◆   

सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत

हरिद्वार। गुरूवार सुबह हरिद्वार यूनिवर्सिटी के समीप कांवड़ पटरी पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह कांवड़ पटरी से गुजर रहे ग्रामीणों और राहगीरों ने सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल कोतवाली पिरान कलियर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए।इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी पहचान कराने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भेजी गई है। साथ ही हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और चालक का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
कोतवाली पिरान कलियर प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि हरिद्वार यूनिवर्सिटी के समीप कांवड़ पटरी पर एक युवक के अज्ञात वाहन की चपेट में आने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान कराने और हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगातार प्रयास कर रही है। मामले की सभी पहलुओं से गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।

Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 44

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *