मंगलवार, 15 September 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
बंगाण के सारश गांव अतिवृष्टि का कहर, मलबे में दबा मकान और मबेसी ।।   ◆    उत्तरकाशी: मोरी में कुल्हाड़ी से हमला कर व्यक्ति की हत्या, आरोपी फरार।   ◆   धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   प्रशासन और पुलिस की वार्ता का सार्थक परिणाम निकला,वापस लौटे निहंग   ◆   मानसून से पहले बारिश का तांडव, नारायणबगड़ में अतिवृष्टि से बाजार और हाईवे प्रभावित   ◆   बेकाबू वाहन ने 5 लोगों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत   ◆   

डिजिटल हाउस अरेस्ट ठगी का आरोपित हरियाणा से दबोचा

अल्मोड़ा। पुलिस ने डिजिटल हाउस अरेस्ट के नाम पर एक व्यक्ति से 8.80 लाख की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य कोे हरियाणा के सिरसा जिले से गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, बैंक ट्रांजैक्शनों की जांच और लगातार सर्विलांस के आधार पर आरोपित तक पहुंच बनाई। इस मामले में पुलिस आरोपी के अन्य  साथियों की भी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार मामला भतरौजखान थाना क्षेत्र के ग्राम धारड़ निवासी जीवन सिंह रावत से जुड़ा था। शिकायत मिलने पर थाना भतरौजखान में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान साइबर और सर्विलांस टीम ने डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की कड़ियां जोड़ते हुए आरोपित की पहचान रंजोत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी जगमालवाली, थाना कालांवाली, जिला सिरसा (हरियाणा) के रूप में हुई है।


इसके बाद पुलिस टीम ने हरियाणा पहुंचकर बीते 22 जुलाई को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआइ संजय जोशी, हेड कांस्टेबल राजाराम, प्रकाश सिंह मौजूद थे। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात लोगों ने खुद को एटीएस पुणे और अन्य जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर आतंकवाद से जुड़े फर्जी मामले में नाम आने का डर दिखाया। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज और कोर्ट आदेश भेजकर उन्हें वीडियो कॉल के जरिए लगातार निगरानी में रखा तथा किसी से बात न करने की हिदायत दी।इसी तरह उन्हें कथित श्डिजिटल हाउस अरेस्टश् में रखकर मानसिक रूप से भयभीत किया गया। आरोपियों ने पीड़ित से गूगल पे पर खाता बनवाया, अपनी ई-मेल आईडी लॉगिन कराई और वीडियो कॉल के माध्यम से एसबीआई व यूनियन बैंक के खातों को संचालित कराया। इसके बाद 18 से 31 मार्च 2026 के बीच जांच के नाम पर नौ अलग-अलग ट्रांजैक्शनों में कुल 8.80 लाख अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।

Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 47

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *