शनिवार, 1 August 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   प्रशासन और पुलिस की वार्ता का सार्थक परिणाम निकला,वापस लौटे निहंग   ◆   मानसून से पहले बारिश का तांडव, नारायणबगड़ में अतिवृष्टि से बाजार और हाईवे प्रभावित   ◆   बेकाबू वाहन ने 5 लोगों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत   ◆   

प्रशासन और पुलिस की वार्ता का सार्थक परिणाम निकला,वापस लौटे निहंग


देहरादून। पंजाब से बड़ी संख्या में उत्तराखंड कूच को पहुंचे निहंग देर रात वापस लौटने को मान गए हैं। इस मामले में पुलिस और प्रशासन के साथ गुरुवार सुबह से देर रात तक चली वार्ता का सार्थक परिणाम निकला। इस दौरान रात को कुछ निहंग पांवटा साहिब में बैरिकेड हटाकर देहरादून में घुस गए गए थे। पुलिस ने उन्हें ढूंढकर वापस भेजा।
 पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत निहंग जत्थों ने गुरुवार को पंजाब से श्री हेमकुंड साहिब के लिए कूच किया। पुलिस ने पांवटा साहिब में बैरिकेट्स लगाकर नाकेबंदी कर दी। निहांगों ने कृपाण दिखाकर बैरिकेट्स हटा दिए और देहरादून की तरफ भाग गए। इसके बाद निहंग देहरादून पहुंचे ओर जिनके साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा बातचीत की गई। बातचीत और विस्तृत वार्ता के बाद उन सभी को वापस पांवटा साहिब हिमाचल की तरफ भेजा गया है।
 बता दें कि उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित कर्णप्रयाग में निहंगों की स्थानीय लोगों के साथ मारपीट हुई थी। कई निहंगों ने तलवार से वार कर कुछ लोगों को घायल कर दिया था। इस प्रकरण के बाद पुलिस ने हमलावर निहंगों को गिरफ्तार किया था। इसी प्रकरण को लेकर निहंग उत्तराखंड कूच को निकले थे।


 गुरुवार रात को देहरादून पुलिस ने पांवटा साहिब में बैरिकेट्स लगाकर नाकेबंदी कर दी थी। वहीं पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत निहंग जत्थों ने गुरुवार को पंजाब से श्री हेमकुंड साहिब के लिए कूच किया। बैरिकेडिंग पर पुलिस और प्रशासन द्वारा निहंगों को काफी समझाया गया, लेकिन निहंगों ने कृपाण दिखाकर बैरिकेट्स हटा दिए और देहरादून की तरफ भाग गए थे।
 इससे हड़कंप मच गया था। देहरादून पुलिस को इनपुट मिले कि निहंग जत्था देहरादून आ सकता है। ऐसे में पुलिस ने देर रात प्रेमनगर को छावनी में तब्दील कर दिया था। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने खुद मोर्चा संभाला और सभी थानों की फोर्स को तैनात कर दिया गया। करीब 2 घंटे तक पुलिस निहंगों इंतजार करती रही लेकिन निहंग प्रेमनगर नहीं पहुंचे। बताया जा रहा था कि निहंगों को फोर्स के बारे में सूचना मिल गई थी। जिसके चलते उन्होंने वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल किया। निहंग पांवटा साहिब-देहरादून हाईवे से प्रेमनगर पहुंचे और प्रेमनगर से पहले ही गोरखपुर शिमला बाईपास होते हुए देहरादून में आ गए। इसके बाद एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया और सभी थाना प्रभारी देर रात तक एक्टिव रहे।
 बाद में जानकारी मिली कि थाना नेहरू नगर क्षेत्र के अंतर्गत रेसकोर्स के गुरुद्वारे में सभी निहंगों गए है। जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी आशीष चैहान, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल समेत प्रशासन के अधिकारी गुरुद्वारे पहुंचे। गुरुद्वारे में निहंगों से कई घंटों की वार्ता हुई थी।
 एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया है कि गुरुवार देर रात कुछ निहंग श्रद्धालु पांवटा साहिब और अन्य मार्गों से देहरादून पहुंचे, जो रेसकोर्स में स्थित गुरुद्वारे में पहुंचे। उनके साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा बातचीत की गई। बातचीत और विस्तृत वार्ता के बाद उन सभी को वापस पांवटा साहिब हिमाचल की तरफ भेजा गया है।

Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 44

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *