शनिवार, 1 August 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   प्रशासन और पुलिस की वार्ता का सार्थक परिणाम निकला,वापस लौटे निहंग   ◆   मानसून से पहले बारिश का तांडव, नारायणबगड़ में अतिवृष्टि से बाजार और हाईवे प्रभावित   ◆   बेकाबू वाहन ने 5 लोगों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत   ◆   

बेकाबू वाहन ने 5 लोगों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत

देहरादून। मंगलवार सुबह पटेलगनर लालपुर क्षेत्र में एक बेकाबू सिटी बस ने छह लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। जबकि अन्यों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस चालक को दौरा पड़ा था। चालक फिलहाल पुलिस हिरासत में है।


हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की टक्कर से छह से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना के बाद घायल सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए शुरुआत में कोई वाहन चालक तैयार नहीं हुआ। स्थिति ऐसी बन गई कि पुलिस को राह चलते वाहनों को जबरन रुकवाना पड़ा, ताकि घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा जा सके। बताया जा रहा है कि समय पर एंबुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को ई-रिक्शा और ऑटो में बैठाकर अस्पताल रवाना किया। दर्दनाक हादसे का मंजर देखकर आसपास मौजूद लोग भी सहम गए। कई लोगों ने घायलों की मदद के लिए आगे आकर पुलिस का सहयोग किया। दुर्घटना के कारण क्षेत्र में काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा, जिसके बाद उसने बस से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बेकाबू हुई सिटी बस ने फुटपाथ पर बैठे पांच मजदूर को रौंद दिया। हादसे में 22 वर्षीय आहत (निवासी राजीव नगर) की लाल पुल के पास मौत हुई, जबकि संजीत, रतन, मानसिंह, आहद और सुखराज घायल हो गए। चारों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 44

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *