मंगलवार, 15 September 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
बंगाण के सारश गांव अतिवृष्टि का कहर, मलबे में दबा मकान और मबेसी ।।   ◆    उत्तरकाशी: मोरी में कुल्हाड़ी से हमला कर व्यक्ति की हत्या, आरोपी फरार।   ◆   धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   प्रशासन और पुलिस की वार्ता का सार्थक परिणाम निकला,वापस लौटे निहंग   ◆   मानसून से पहले बारिश का तांडव, नारायणबगड़ में अतिवृष्टि से बाजार और हाईवे प्रभावित   ◆   बेकाबू वाहन ने 5 लोगों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत   ◆   

 उत्तरकाशी: मोरी में कुल्हाड़ी से हमला कर व्यक्ति की हत्या, आरोपी फरार।

मोरी। उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बरी, पोस्ट मसरी निवासी करम चंद उर्फ गांधी की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। आरोप है कि सुमन चंद्र देव उर्फ सुबेन पुत्र जयचंद, निवासी बरी (दांता धारा) ने करम चंद पर कुल्हाड़ी से हमला किया। हमले में गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आने के बाद करम चंद की मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए निकल चुकी है।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 47

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *