बुधवार, 4 November 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
केदारताल में रेस्क्यू के दौरान मिले दो शव, एक महिला और एक पुरुष की मौत की पुष्टि   ◆   राज्य स्थापना दिवस पर सम्मानित होंगे आंदोलनकारी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक   ◆   राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की   ◆   विज्ञान महोत्सव में गेंवला के विद्यार्थियों का जलवा, सात का राज्य स्तर पर चयन   ◆   अखिल भारतीय समाचारपत्र एसोसिएशन का 30 वर्षों का सपना साकार, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में 3 सदस्य चयनित   ◆   टिहरी बांध झील के 42 किमी जल क्षेत्र में पर्यटन विकास की उम्मीद, पुनर्वासित परिवारों के हाथ खाली   ◆   मानदेय बढ़ाने की मांग पर कलेक्ट्रेट में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां   ◆   विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास   ◆   बंगाण के सारश गांव अतिवृष्टि का कहर, मलबे में दबा मकान और मबेसी ।।   ◆    उत्तरकाशी: मोरी में कुल्हाड़ी से हमला कर व्यक्ति की हत्या, आरोपी फरार।   ◆   धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   

आकाशीय बिजली गिरने से 12 भेड़-बकरियों की मौत, 40 से अधिक लापता

 पुरोला/ उत्तरकाशी।  मोरी विकासखंड के भीतरी गांव के भेड़पालकों को चांगसील बुग्याल स्थित रयाली थाच में प्राकृतिक आपदा का भारी नुकसान उठाना पड़ा। सोमवार रात हुई बारिश, बर्फबारी और मंगलवार तड़के आकाशीय बिजली गिरने से 12 भेड़-बकरियों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक भेड़-बकरियां लापता बताई जा रही हैं। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

जानकारी के अनुसार इन दिनों भीतरी गांव के पशुपालक अपनी भेड़-बकरियों को चांगसील बुग्याल में चराने ले गए हैं। सोमवार रात क्षेत्र में तेज बारिश और बर्फबारी हुई। मंगलवार सुबह करीब छह बजे आकाशीय बिजली गिरने से प्रकाश सिंह, सुरेश और सोवन सिंह की भेड़-बकरियों की टोली इसकी चपेट में आ गई। घटना में 12 भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से 50 भेड़-बकरियां लापता हो गईं।

भीतरी ग्राम प्रधान महेंद्र कुंवर ने बताया कि चांगसील बुग्याल क्षेत्र में दूरसंचार सुविधा नहीं होने के कारण घटना की सूचना देर से मिल सकी। सूचना मिलते ही प्रशासन को अवगत कराया गया।

तहसीलदार मोरी सरदार सिंह चौहान ने बताया कि चांगसील बुग्याल के रयाली थाच क्षेत्र में बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली गिरने से दर्जनभर भेड़-बकरियों की मौत तथा कई पशुओं के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई है। उप राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। टीम के निरीक्षण के बाद नुकसान का आकलन कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें:
XFacebookWhatsAppTelegram
Instagram बटन दबाने पर लिंक कॉपी हो जाएगा — उसे अपनी Instagram स्टोरी या बायो में पेस्ट करें।
Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 69

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *