बुधवार, 4 November 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
केदारताल में रेस्क्यू के दौरान मिले दो शव, एक महिला और एक पुरुष की मौत की पुष्टि   ◆   राज्य स्थापना दिवस पर सम्मानित होंगे आंदोलनकारी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक   ◆   राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की   ◆   विज्ञान महोत्सव में गेंवला के विद्यार्थियों का जलवा, सात का राज्य स्तर पर चयन   ◆   अखिल भारतीय समाचारपत्र एसोसिएशन का 30 वर्षों का सपना साकार, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में 3 सदस्य चयनित   ◆   टिहरी बांध झील के 42 किमी जल क्षेत्र में पर्यटन विकास की उम्मीद, पुनर्वासित परिवारों के हाथ खाली   ◆   मानदेय बढ़ाने की मांग पर कलेक्ट्रेट में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां   ◆   विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास   ◆   बंगाण के सारश गांव अतिवृष्टि का कहर, मलबे में दबा मकान और मबेसी ।।   ◆    उत्तरकाशी: मोरी में कुल्हाड़ी से हमला कर व्यक्ति की हत्या, आरोपी फरार।   ◆   धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   

राज्य स्थापना दिवस पर सम्मानित होंगे आंदोलनकारी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक

उत्तरकाशी। राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सभागार में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नौ नवंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह और नौ से 13 नवंबर तक प्रस्तावित विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा तय की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने और आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों का आयोजन करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस प्रदेश की विकास यात्रा और गौरव का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे में सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें और कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराएं। उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ गंगा घाटों, यमुनोत्री धाम क्षेत्र और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करने, विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाने तथा विद्यालयों में खेलकूद, वाद-विवाद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर चर्चा हुई। इसके अलावा स्थानीय संस्कृति, लोक कला, पारंपरिक वेशभूषा और स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित करने की योजना भी बनाई गई।

स्थापना दिवस के तहत किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने, युवाओं के लिए करियर काउंसलिंग आयोजित करने तथा जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सहायता और उपकरण उपलब्ध कराने से जुड़ी गतिविधियां भी प्रस्तावित हैं। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं समय से जुटाने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

9 से 13 नवंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, गंगा घाटों और यमुनोत्री धाम क्षेत्र में चलेगा स्वच्छता अभियान

इस खबर को शेयर करें:
XFacebookWhatsAppTelegram
Instagram बटन दबाने पर लिंक कॉपी हो जाएगा — उसे अपनी Instagram स्टोरी या बायो में पेस्ट करें।
Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 69

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *