बुधवार, 4 November 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
केदारताल में रेस्क्यू के दौरान मिले दो शव, एक महिला और एक पुरुष की मौत की पुष्टि   ◆   राज्य स्थापना दिवस पर सम्मानित होंगे आंदोलनकारी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक   ◆   राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की   ◆   विज्ञान महोत्सव में गेंवला के विद्यार्थियों का जलवा, सात का राज्य स्तर पर चयन   ◆   अखिल भारतीय समाचारपत्र एसोसिएशन का 30 वर्षों का सपना साकार, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में 3 सदस्य चयनित   ◆   टिहरी बांध झील के 42 किमी जल क्षेत्र में पर्यटन विकास की उम्मीद, पुनर्वासित परिवारों के हाथ खाली   ◆   मानदेय बढ़ाने की मांग पर कलेक्ट्रेट में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां   ◆   विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास   ◆   बंगाण के सारश गांव अतिवृष्टि का कहर, मलबे में दबा मकान और मबेसी ।।   ◆    उत्तरकाशी: मोरी में कुल्हाड़ी से हमला कर व्यक्ति की हत्या, आरोपी फरार।   ◆   धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   

मानदेय बढ़ाने की मांग पर कलेक्ट्रेट में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां

उत्तरकाशी। मानदेय बढ़ाने और सेवानिवृत्ति लाभ समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का गुस्सा जिला मुख्यालय पर फूट पड़ा। आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के बैनर तले जिलेभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्तियां रामलीला मैदान में एकत्र हुईं। यहां से नारेबाजी करते हुए कार्यकर्तियां शहर के मुख्य मार्गों से होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचीं और जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी उत्तरकाशी के नाम मांगपत्र सौंपा।

संगठन ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हुआ है। मांगपत्र में राज्य सरकार से मानदेय में 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि करने तथा केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव भेजने की मांग की गई।

सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने की मांग

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा के लिए बिना किसी अतिरिक्त अर्हता की शर्त के 10 लाख रुपये की धनराशि दिए जाने की मांग भी उठाई। संगठन का कहना है कि वर्षों से विभागीय योजनाओं और जिम्मेदारियों को जमीन पर पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में उनकी आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।

संगठन की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी विजय नौटियाल ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए 15 दिनों के भीतर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होगा।

प्रदर्शन में जिला महामंत्री सुमित्रा, किरण भंडारी, कमला सेमवाल, सरोज सेमवाल, अनु सहित मोरी, पुरोला, नौगांव, चिन्यालीसौड़, डुंडा और भटवाड़ी विकासखंडों से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां शामिल रहीं।

राज्य से 140 और केंद्र से 150 रुपये प्रतिदिन बढ़ाने का प्रस्ताव भेजने की मांग

–  15 दिन में समाधान नहीं तो  उग्र आंदोलन की चेतावनी

इस खबर को शेयर करें:
XFacebookWhatsAppTelegram
Instagram बटन दबाने पर लिंक कॉपी हो जाएगा — उसे अपनी Instagram स्टोरी या बायो में पेस्ट करें।
Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 69

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *