बुधवार, 4 November 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
केदारताल में रेस्क्यू के दौरान मिले दो शव, एक महिला और एक पुरुष की मौत की पुष्टि   ◆   राज्य स्थापना दिवस पर सम्मानित होंगे आंदोलनकारी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक   ◆   राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की   ◆   विज्ञान महोत्सव में गेंवला के विद्यार्थियों का जलवा, सात का राज्य स्तर पर चयन   ◆   अखिल भारतीय समाचारपत्र एसोसिएशन का 30 वर्षों का सपना साकार, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में 3 सदस्य चयनित   ◆   टिहरी बांध झील के 42 किमी जल क्षेत्र में पर्यटन विकास की उम्मीद, पुनर्वासित परिवारों के हाथ खाली   ◆   मानदेय बढ़ाने की मांग पर कलेक्ट्रेट में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां   ◆   विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास   ◆   बंगाण के सारश गांव अतिवृष्टि का कहर, मलबे में दबा मकान और मबेसी ।।   ◆    उत्तरकाशी: मोरी में कुल्हाड़ी से हमला कर व्यक्ति की हत्या, आरोपी फरार।   ◆   धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   

10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन का आंदोलन तेज, पुरोला व मोरी में ब्लॉक कार्यालयों पर तालाबंदी

पुरोला/उत्तरकाशी : प्रदेश प्रधान संगठन की 10 सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं होने से नाराज प्रधान संगठन ने बुधवार से आंदोलन तेज कर दिया। संगठन की ब्लॉक शाखा पुरोला एवं मोरी ने ब्लॉक कार्यालयों पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रधानों ने चेतावनी दी कि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

प्रधान संगठन ब्लॉक शाखा पुरोला के पदाधिकारियों और प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय परिसर में धरना देकर बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि संगठन ने पूर्व में शासन को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। सरकार की उदासीनता के कारण संगठन को तालाबंदी और धरना-प्रदर्शन जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

उधर, मोरी में भी प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश प्रसाद डिमरी के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया और सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

पुरोला में आयोजित धरना-प्रदर्शन में प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक बिजल्वाण, प्रमोद रावत, मनमोहन सिंह, बलवंत सिंह पंवार, किरण जयाड़ा, कुलवंती, विजय प्रसाद, जगबीर राणा, सुंदर लाल, बबीता पंवार, अमृता देवी सहित दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

 सीएम के नाम भेजा ज्ञापन, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

इस खबर को शेयर करें:
XFacebookWhatsAppTelegram
Instagram बटन दबाने पर लिंक कॉपी हो जाएगा — उसे अपनी Instagram स्टोरी या बायो में पेस्ट करें।
Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 69

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *