शनिवार, 1 August 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   प्रशासन और पुलिस की वार्ता का सार्थक परिणाम निकला,वापस लौटे निहंग   ◆   मानसून से पहले बारिश का तांडव, नारायणबगड़ में अतिवृष्टि से बाजार और हाईवे प्रभावित   ◆   बेकाबू वाहन ने 5 लोगों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत   ◆   

निजी चिकित्सालय में   सर्जरी के बाद युवक की मौत, परिजनों का हंगामा

देहरादून। निजी चिकित्सालय में सर्जरी के बाद युवक की मौत पर परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।


मिली जानकारी के अनुसार एक निजी चिकित्सालय में सर्जरी के बाद एक युवक की मौत का मामला सामने आया है, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद उन्हें बताया गया था कि सर्जरी सफल रही है और मरीज की हालत सामान्य है, लेकिन देर रात अस्पताल की ओर से अचानक मरीज की तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी गई। इसके कुछ समय बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध जताते हुए इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कुछ अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिकायत मिलने पर नियमानुसार जांच की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता लग सकेगा।

Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 44

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *