शनिवार, 1 August 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   प्रशासन और पुलिस की वार्ता का सार्थक परिणाम निकला,वापस लौटे निहंग   ◆   मानसून से पहले बारिश का तांडव, नारायणबगड़ में अतिवृष्टि से बाजार और हाईवे प्रभावित   ◆   बेकाबू वाहन ने 5 लोगों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत   ◆   

जंगल में रस्सी से झुलता मिला महिला का शव

अल्मोड़ा। जिले के द्वाराहाट में भांसीकफलानी के जंगल में महिला का शव संदिग्ध हालात में रस्सी से झूलता मिला। गले में रस्सी का फंदा लगा था, लेकिन उसके घुटने जमीन पर टिके थे।फिलहाल महिला कौन है, शिनाख्त नहीं हो सकी है। वह यहां कैसे पहुंची। उसने आत्महत्या की या उसे मार कर लटका दिया गया, पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार सुदूर भारी कफलानी के ग्रामीणों ने बीती शाम पास के जंगल से गुजरते समय पेड़ के सहारे रस्सी से झूलता शव देखा तो हड़कंप मच गया। चूंकि शव खराब हो चुका था, लिहाजा पहचान करने में मुश्किल होने पर आसपास के गांवों में पता किया गया। मगर किसी महिला के लापता होने का दावा नहीं हो सका। इस बीच पुलिस बुलाई गई। देर रात फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहंुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू की।  पुलिस के अनुसार शव दस बारह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव उतार सुपुर्दगी में लिया गया।
जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि सुनील जोशी ने बताया कि समीपवर्ती गांवों में संपर्क कर पता लगाया जा रहा है कि महिला कौन है और निर्जन जंगल में कैसे पहुंची। इधर शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के असल कारण पता लग सकेंगे।

Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 44

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *