बुधवार, 4 November 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
केदारताल में रेस्क्यू के दौरान मिले दो शव, एक महिला और एक पुरुष की मौत की पुष्टि   ◆   राज्य स्थापना दिवस पर सम्मानित होंगे आंदोलनकारी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक   ◆   राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की   ◆   विज्ञान महोत्सव में गेंवला के विद्यार्थियों का जलवा, सात का राज्य स्तर पर चयन   ◆   अखिल भारतीय समाचारपत्र एसोसिएशन का 30 वर्षों का सपना साकार, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में 3 सदस्य चयनित   ◆   टिहरी बांध झील के 42 किमी जल क्षेत्र में पर्यटन विकास की उम्मीद, पुनर्वासित परिवारों के हाथ खाली   ◆   मानदेय बढ़ाने की मांग पर कलेक्ट्रेट में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां   ◆   विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास   ◆   बंगाण के सारश गांव अतिवृष्टि का कहर, मलबे में दबा मकान और मबेसी ।।   ◆    उत्तरकाशी: मोरी में कुल्हाड़ी से हमला कर व्यक्ति की हत्या, आरोपी फरार।   ◆   धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   

25 और 26 जुलाई को कई जनपदों में भारी बारिश का अनुमान


देहरादून। चारधाम यात्रा के लिहाज से उत्तराखंड में आने वाले तीन से चार दिन बेहद संवेदनशील रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिनमें चारधाम यात्रा वाले उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले भी शामिल है। भारी बारिश के दौरान इन पर्वतीय जिलों में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ सकता है, जिससे यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक  25-26 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है।
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने चरम पर है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश के अलग-अलग राज्यों से चारधाम पहुंच रहे है। ऐसे समय में मौसम विभाग ने आने वाले तीन से चार दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर चिंता बढ़ा दी है। खास बात यह है कि जिन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, उनमें चारधाम यात्रा के प्रमुख जिले उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली भी शामिल हैं। दरअसल चार धामयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को पर्वतीय और बेहद संवेदनशील मार्गों से होकर गुजरना पड़ता है
इन मार्गों पर कई ऐसे लैंडस्लाइड जोन हैं, जहां बारिश के दौरान पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने का खतरा बना रहता है। सामान्य बारिश में भी इन स्थानों पर आवाजाही प्रभावित होती है, जबकि भारी बारिश के दौरान जोखिम और बढ़ जाता है। ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी ने चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के अलावा गढ़वाल मंडल के देहरादून जिले में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुमाऊं मंडल में पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यानी प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में आने वाले दिनों में मौसम चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। चारधाम यात्रा क्षेत्र पर सबसे ज्यादा नजर इसलिए है क्योंकि यहां इस समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। बारिश के दौरान यात्रा मार्गों पर लैंडस्लाइड, सड़क अवरुद्ध होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।


मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया गया है। संवेदनशील मार्गों पर निगरानी बढ़ाने, लैंडस्लाइड जोन पर जेसीबी और मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मौसम की स्थिति के अनुसार यात्रा संचालन पर निर्णय लेने की चुनौती प्रशासन के सामने होगी। चार धाम यात्रा के लिए यह सप्ताह बेहद संवेदनशील रहने वाला है। श्रद्धालुओं को भी मौसम विभाग और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करते हुए यात्रा की योजना बनाने की जरूरत है, क्योंकि पहाड़ों में भारी बारिश के दौरान कुछ मिनटों में ही हालात बदल सकते हैं।

इस खबर को शेयर करें:
XFacebookWhatsAppTelegram
Instagram बटन दबाने पर लिंक कॉपी हो जाएगा — उसे अपनी Instagram स्टोरी या बायो में पेस्ट करें।
Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 69

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *