शनिवार, 1 August 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   प्रशासन और पुलिस की वार्ता का सार्थक परिणाम निकला,वापस लौटे निहंग   ◆   मानसून से पहले बारिश का तांडव, नारायणबगड़ में अतिवृष्टि से बाजार और हाईवे प्रभावित   ◆   बेकाबू वाहन ने 5 लोगों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत   ◆   

यात्री शेड में खड़ी चार बाइकें व एक स्कूटी जलकर खाक

देहरादून। बीती देर रात चकराता के क्वांसी गोराघाटी लाखामंडल मोटर मार्ग पर स्थित धारकोट यात्री शेड में खड़ी 4 मोटर साइकिल और एक स्कूटी में अचानक आग लगने से जलकर खाक हो गई। सूचना पर नायब तहसीलदार चकराता राजेंद्र लाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। घटना के बाद वाहन स्वामियों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


 मिली जानकारी के अनुसार, धारकोट यात्री शेड में नियमित रूप से स्थानीय ग्रामीणों और यात्रियों द्वारा अपने वाहन खड़े किए जाते हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सुनियोजित तरीके से यहां खड़ी चार मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते सभी वाहन जलकर पूरी खाक हो गए। सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए वहां पहुंचे, तो वाहनों को जला हुआ देख वे स्तब्ध रह गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना चकराता तहसील प्रशासन को दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार चकराता, राजेन्द्र लाल तत्काल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले का मुआयना किया। इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र के सुरक्षा तंत्र पर बड़ा सवाल है। सार्वजनिक यात्री शेड में वाहनों का सुरक्षित नहीं है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान बरोथा क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक सुखदेव जिनाटा भी मौजूद रहे।

Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 44

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *