शनिवार, 1 August 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   प्रशासन और पुलिस की वार्ता का सार्थक परिणाम निकला,वापस लौटे निहंग   ◆   मानसून से पहले बारिश का तांडव, नारायणबगड़ में अतिवृष्टि से बाजार और हाईवे प्रभावित   ◆   बेकाबू वाहन ने 5 लोगों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत   ◆   

पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। बीते दिनों उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम विस्फोट की धमकी देकर सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हरियाणा के अंबाला निवासी 26 वर्षीय जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से धमकी भरे पोस्ट प्रसारित करने में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।


पुलिस के अनुसार 23 जून 2026 को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों में बम धमाके की धमकी से संबंधित पोस्ट वायरल हुई थी। इससे आमजन में भय और दहशत का माहौल पैदा हो गया। मामले में कोतवाली नगर थाने में बीएनएस की धारा 351(3), 353 और आईटी एक्ट की धारा 66एफ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की। टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, डिजिटल फुटप्रिंट, साइबर विश्लेषण और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन परीक्षण कर आरोपी की पहचान की। तकनीकी निगरानी के आधार पर 28 जून को आरोपी को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में स्थानीय युवकों और सिख समुदाय के बीच हुए विवाद तथा उसके बाद हुई पुलिस कार्रवाई से वह नाराज था। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी वीडियो देखने के बाद उसने लोगों में भय फैलाने और उत्तराखंड पुलिस को चुनौती देने के उद्देश्य से अपनी इंस्टाग्राम आईडी से 25 जून को उत्तराखंड के सभी थानों में बम विस्फोट की धमकी संबंधी टिप्पणी पोस्ट की थी।

Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 44

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *