बुधवार, 4 November 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
केदारताल में रेस्क्यू के दौरान मिले दो शव, एक महिला और एक पुरुष की मौत की पुष्टि   ◆   राज्य स्थापना दिवस पर सम्मानित होंगे आंदोलनकारी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक   ◆   राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की   ◆   विज्ञान महोत्सव में गेंवला के विद्यार्थियों का जलवा, सात का राज्य स्तर पर चयन   ◆   अखिल भारतीय समाचारपत्र एसोसिएशन का 30 वर्षों का सपना साकार, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में 3 सदस्य चयनित   ◆   टिहरी बांध झील के 42 किमी जल क्षेत्र में पर्यटन विकास की उम्मीद, पुनर्वासित परिवारों के हाथ खाली   ◆   मानदेय बढ़ाने की मांग पर कलेक्ट्रेट में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां   ◆   विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास   ◆   बंगाण के सारश गांव अतिवृष्टि का कहर, मलबे में दबा मकान और मबेसी ।।   ◆    उत्तरकाशी: मोरी में कुल्हाड़ी से हमला कर व्यक्ति की हत्या, आरोपी फरार।   ◆   धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   

 मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़। पांच वर्षीय मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अपहरण के कुछ घंटो बाद भी मासूम को पुलिस ने बरामद कर लिया था। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी कुकर्म व पोक्सो एक्ट के आरोप में कई जेलो में सजा काट चुका है।
जानकारी के अनुसार बीती 23 जून को कोतवाली पिथौरागढ में एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री (उम्र 5 वर्ष)के समय दोपहर करीब एक बजे से लापता होने के सम्बन्ध मे गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस ने जब क्षेत्र के सीसी कैमरे खंगाले तो पता चला कि एक अंजान व्यक्ति गुमशुदा बालिका को अपने साथ ले जा रहा है। पुलिस टीम की अथक मेहनत के उपरान्त गुमशुदा नाबालिग बालिका को गुम होने के 8 घण्टे के भीतर टनकपुर तिराहे के पास से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने नाबालिग बालिका की काउंसिलिंग तथा विधिवत मेडिकल परीक्षण कराकर घटना के सम्बन्ध मे विवेचक द्बारा पूछताछ की गयी ।

मेडिकल परीक्षण के आधार पर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई,जिसके आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। इस पर पुलिस ने फिर से सीसी कैमरों की जांच की तो घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान होशियार सिंह निवासी रई धनौड़ा पिथौरागढ के रूप मे हुई। जिसे पुलिस ने बीती रात पुनेड़ी महर को जाने वाली रोड पर स्थित बैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा स्वंय का घटना को अंजाम दिया जाना स्वीकार किया गया है। पुलिस पूछताछ यह जानकारी हुई कि आरोपी होशियार सिंह पूर्व मे वर्ष 2022 मे कोतवाली पिथौरागढ से ही कुकर्म व पोक्सो एक्ट में जेल जा चुका है। जिसमें आरोपी द्बारा एक 11 वर्ष  के नाबालिग बालक के साथ कुकर्म की घटना को अजंाम दिया गया था।

इस खबर को शेयर करें:
XFacebookWhatsAppTelegram
Instagram बटन दबाने पर लिंक कॉपी हो जाएगा — उसे अपनी Instagram स्टोरी या बायो में पेस्ट करें।
Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 69

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *