शनिवार, 1 August 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   प्रशासन और पुलिस की वार्ता का सार्थक परिणाम निकला,वापस लौटे निहंग   ◆   मानसून से पहले बारिश का तांडव, नारायणबगड़ में अतिवृष्टि से बाजार और हाईवे प्रभावित   ◆   बेकाबू वाहन ने 5 लोगों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत   ◆   

रेस्क्यू कर लाए गए गुलदार की मौत

 चंपावत। लोहाघाट गुमदेश क्षेत्र के नाकोट खोलिया गांव के पटौली तोक में वन विभाग की ओर से रेस्क्यू किए गए गुलदार की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। वन विभाग ने गुलदाव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मिली जानकारी के अनुसारगुलदार को गुरुवार को एक पुरानी गौशाला से रेस्क्यू कर वन विभाग कार्यालय लोहाघाट लाया गया था। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। बताया जा रहा है कि वन विभाग ने बिना एक्सपर्ट्स पशुपालन विभाग के चिकित्सक द्वारा दी गई दवा से ट्रेंकुलाइज किया गया था।जानकारी के अनुसार बुधवार शाम पटौली तोक निवासी भवान राम की 17 वर्षीय बेटी रेखा गांव के पास बकरियों को चारा चुगा रही थी। इसी दौरान गुलदार ने रेखा और उसकी बकरियों पर हमला कर दिया। हमले में रेखा घायल हो गई, जबकि एक बकरी की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए योजना बनाई थी। जिसके बाद गुलदार को रेस्क्यू कर वन विभाग ने कार्यालय लोहाघाट लाया था।

Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 44

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *