शनिवार, 1 August 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   प्रशासन और पुलिस की वार्ता का सार्थक परिणाम निकला,वापस लौटे निहंग   ◆   मानसून से पहले बारिश का तांडव, नारायणबगड़ में अतिवृष्टि से बाजार और हाईवे प्रभावित   ◆   बेकाबू वाहन ने 5 लोगों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत   ◆   

जूते के शोरूम में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर राख

हल्द्वानी। मंगलवार देर रात हल्द्वानी में मीरा मार्ग पर स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के जूते के शोरूम भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहंुची दमकल विभाग व पुलिस टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा के लाइन नंर 17  निवासी  हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी की मीरा बाजार में जूतों की दुकान है। जिसका संचालन उनके पुत्र उमेर सिद्दीकी करते हैं। रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट गए थे। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलता देखा और इसकी सूचना उन्हें दी।सूचना मिलने ही उमेर मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आग तेजी से फैलने लगी तो एहतियातन आसपास की दुकानों को खाली कराया गया। बाजार में बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग एकत्र हो गए। दमकल विभाग ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि दुकान में रखा अधिकतर सामान जल चुका था। लाखों के नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है। अग्निशमन अधिकारी मिंदर पाल ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 44

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *