बुधवार, 4 November 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
केदारताल में रेस्क्यू के दौरान मिले दो शव, एक महिला और एक पुरुष की मौत की पुष्टि   ◆   राज्य स्थापना दिवस पर सम्मानित होंगे आंदोलनकारी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक   ◆   राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की   ◆   विज्ञान महोत्सव में गेंवला के विद्यार्थियों का जलवा, सात का राज्य स्तर पर चयन   ◆   अखिल भारतीय समाचारपत्र एसोसिएशन का 30 वर्षों का सपना साकार, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में 3 सदस्य चयनित   ◆   टिहरी बांध झील के 42 किमी जल क्षेत्र में पर्यटन विकास की उम्मीद, पुनर्वासित परिवारों के हाथ खाली   ◆   मानदेय बढ़ाने की मांग पर कलेक्ट्रेट में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां   ◆   विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास   ◆   बंगाण के सारश गांव अतिवृष्टि का कहर, मलबे में दबा मकान और मबेसी ।।   ◆    उत्तरकाशी: मोरी में कुल्हाड़ी से हमला कर व्यक्ति की हत्या, आरोपी फरार।   ◆   धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   

ई-रिक्शा शोरूम में लगी आग,सारा सामान जलकर राख

हरिद्वार। देर रात उत्तरी हरिद्वार में मुखिया गली स्थित श्रीराम मंदिर के सामने एक ई रिक्शा के शोरूम में आग लगने से  कई ई रिक्शा इसकी चपेट में आकर खराब हो गए। आग लगने के सूचना दमकल विभाग को दी गयी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में लाखों के नुकसान का अनुमान है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किंट बताया जा रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह दुकान मालिक बंद करके घर चला गया। दुकान में चार्जिंग स्टेशन भी चलता था। लेकिन देर रात अचानक दुकान में आग लग गई। दुकान में धुंआ उठता देख कुछ लोग मौके पर जमा होने लगे। शोरूम मालिक को सूचना दी गई, तो वो भी मौके पर पहंुचे। लोगों द्वारा बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास असफल रहा। दुकान के बाहर खड़े वाहनों को तत्काल हटाया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय खड़खड़ी चैकी पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। अफरा तफरी के माहौल के बीच लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. शटर खोलकर देखा गया तो, अंदर सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
गनीमत रही कि वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। क्योंकि जिस जगह यह दुकान है, वो घनी आबादी वाला क्षेत्र है। हरकी पैड़ी के नजदीक होने के चलते यहां कई आश्रम और धर्मशालाएं भी हैं, जहां अक्सर यात्रियों की भीड़ रहती है। हालांकि हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन दुकान में रखा ई रिक्शा समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। 

इस खबर को शेयर करें:
XFacebookWhatsAppTelegram
Instagram बटन दबाने पर लिंक कॉपी हो जाएगा — उसे अपनी Instagram स्टोरी या बायो में पेस्ट करें।
Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 69

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *