शनिवार, 1 August 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   प्रशासन और पुलिस की वार्ता का सार्थक परिणाम निकला,वापस लौटे निहंग   ◆   मानसून से पहले बारिश का तांडव, नारायणबगड़ में अतिवृष्टि से बाजार और हाईवे प्रभावित   ◆   बेकाबू वाहन ने 5 लोगों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत   ◆   

नदी में तैरता मिला बजुर्ग महिला का शव

चंपावत। मंगलवार को जिले के टनकपुर शारदा घाट पर एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतका के पहचान  नायकगोठ टनकपुर निवासी जानकी देवी (78 वर्ष), पत्नी वजीर सिंह के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह टनकपुर शारदा नदी घाट के पास एक बुजुर्ग महिला का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतका की पहचान नायकगोठ निवासी जानकी देवी (78 वर्ष), पत्नी वजीर सिंह के रूप में हुई है। मृतका के पुत्र विक्की ने बताया कि उनकी माता रविवार शाम घर से अचानक निकल गई थी। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल पाया, जिसके बाद कोतवाली टनकपुर में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।


परिजनों के अनुसार सूचना मिली कि शारदा नदी में एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान अपनी माता जानकी देवी के रूप में की। विक्की ने बताया कि उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और वह अक्सर बिना बताए कहीं भी चली जाती थी। रविवार शाम से ही परिवार के लोग उनकी तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 44

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *