शनिवार, 1 August 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   प्रशासन और पुलिस की वार्ता का सार्थक परिणाम निकला,वापस लौटे निहंग   ◆   मानसून से पहले बारिश का तांडव, नारायणबगड़ में अतिवृष्टि से बाजार और हाईवे प्रभावित   ◆   बेकाबू वाहन ने 5 लोगों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत   ◆   

स्कूटी और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर,दादा-दादी सहित पोते की मौत

हरिद्वार। मंगलवार देर रात  सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से स्कूटी टकरा जाने के कारण दादा-दादी, और उनके पांच वर्षीय पोते ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
 पुलिस के अनुसार 52 वर्षीय वीर सिंह अपनी पत्नी 50 वर्षीय मंजू देवी और पांच वर्षीय पोते शिवा सिंह के साथ स्कूटी से हरिद्वार से गाजीवाली गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान श्यामपुर थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर पर उनकी स्कूटी आधारी सड़क घेरकर खड़ी उसी ट्रैक्टर ट्रॉली से पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते सीओ अवनी तिवारी मौके पर पहुंचीं और तत्काल अपने वाहन से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।


 बताया जा रहा है कि वीर सिंह और मंजू देवी हरकी पैड़ी पर दुकान चलाते थे। पांच साल का पोता शिव उन्हीं के साथ रहता था। बीती रात दुकान बंद करके दादा दादी के साथ पोता घर की ओर लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में फ्लाईओवर पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली अंधेरा होने के कारण उन्हें नहीं दिखाई दी और सीधा स्कूटी ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे के हिस्से में टकरा गई।
 बताया जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण पहले ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक अन्य स्कूटी को टक्कर मारी, जिसमें स्कूटी सवार तो बच गया लेकिन हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फ्लाईओवर के किनारे ट्रैक्टर खड़ा करके मौके से फरार हो गया। इसी ट्रैक्टर से दूसरी स्कूटी टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं फ्लाईओवर पर लाइटें न होने के कारण एनएच प्रशासन पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।  एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा है।
पुलिस का बयानरू सीओ अवनी तिवारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वो खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गहनता से मामले की जांच की जा रही है।

Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 44

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *