मंगलवार, 15 September 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
बंगाण के सारश गांव अतिवृष्टि का कहर, मलबे में दबा मकान और मबेसी ।।   ◆    उत्तरकाशी: मोरी में कुल्हाड़ी से हमला कर व्यक्ति की हत्या, आरोपी फरार।   ◆   धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   प्रशासन और पुलिस की वार्ता का सार्थक परिणाम निकला,वापस लौटे निहंग   ◆   मानसून से पहले बारिश का तांडव, नारायणबगड़ में अतिवृष्टि से बाजार और हाईवे प्रभावित   ◆   बेकाबू वाहन ने 5 लोगों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत   ◆   

शिमला बाईपास में सड़क हादसे में महिला की मौत


देहरादून। शनिवार सुबह पटेलनगर क्षेत्र स्थित शिमला बाईपास चौक पर हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि दुर्गा देवी (28) निवासी बड़ोवाला अपने पति रवि के साथ मोटरसाइकिल  से जा रही थीं। इसी दौरान शिमला बाईपास चौक पर ट्रक चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी


इस हादसे में दुर्गा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 47

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *