शनिवार, 1 August 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   प्रशासन और पुलिस की वार्ता का सार्थक परिणाम निकला,वापस लौटे निहंग   ◆   मानसून से पहले बारिश का तांडव, नारायणबगड़ में अतिवृष्टि से बाजार और हाईवे प्रभावित   ◆   बेकाबू वाहन ने 5 लोगों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत   ◆   

युवक ने की आत्महत्या,शव झील से बरामद

नैनीताल। जिले में एक युवक ने अपनी बहन को वीडियो कॉल कर खौफनाक कदम उठाया। युवक का शव शुक्रवार सुबह नैनी झील से बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मिली  जानकारी के अनुसार मल्लीताल निवासी मनीष शाह बीते कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों के मुताबिक, देर रात मनीष ने अपने बहन का वीडियो कॉल किया था और आत्महत्या करने की बात कही थी। तभी से परिजनों उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था। वहीं शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने नैनी झील में एक शव उतराता देखा, जिसकी सूचना तत्काल तल्लीताल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला। बाद में उसकी पहचान मनीष शाह के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।


मृतक के परिजनों ने बताया मनीष मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे और बीती देर रात करीब 11 उसने अपनी बहन को वीडियो कॉल किया था। वीडियो कॉल पर उसने बहन को आत्महत्या करने की बात कही थी। परिजन इससे पहले कुछ समझा पाते, मनीष ने कॉल काट दिया था। तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका शव  सुबह को नैनी झील से बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सहीं कारणों का पता चल पाएगा।

Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 44

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *