शनिवार, 1 August 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   प्रशासन और पुलिस की वार्ता का सार्थक परिणाम निकला,वापस लौटे निहंग   ◆   मानसून से पहले बारिश का तांडव, नारायणबगड़ में अतिवृष्टि से बाजार और हाईवे प्रभावित   ◆   बेकाबू वाहन ने 5 लोगों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत   ◆   

मल्टीनेशनल कंपनी के पास सड़क पर फैला केमिकल, मचा हड़कंप

रुद्रपुर। सिडकुल पंतनगर क्षेत्र में  एक मल्टीनेशनल कंपनी के प्लांट के पास सड़क पर अचानक केमिकल फैल गया। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाकर स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में ले लिया।


 सिडकुल पंतनगर स्थित बहुराष्ट्रीय खाद्य निर्माण कंपनी के प्लांट के समीप सड़क पर अचानक केमिकल गिरने से शुक्रवार को कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क पर केमिकल फैलने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत फैल गई। कई वाहन चालकों ने एहतियात के तौर पर अपने वाहन रोक दिए, जबकि कुछ लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। समय रहते राहत एजेंसियों की सक्रियता के चलते एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही सिडकुल चैकी पुलिस, स्थानीय पुलिस बल, अग्निशमन केंद्र पंतनगर, फायर स्टेशन रुद्रपुर तथा एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सबसे पहले प्रभावित क्षेत्र को घेरकर यातायात नियंत्रित किया गया, ताकि कोई व्यक्ति केमिकल की चपेट में न आए और किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। इसके बाद अग्निशमन विभाग और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। सड़क पर फैले केमिकल को पानी और अन्य आवश्यक संसाधनों की सहायता से साफ किया गया। काफी देर तक चले अभियान के बाद सड़क को पूरी तरह सुरक्षित घोषित किया गया और धीरे-धीरे यातायात को सामान्य रूप से शुरू कराया गया। सिडकुल चैकी के प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह कठैत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंच गई थी। सभी विभागों ने समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क पर फैले केमिकल को हटाया। घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने या किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, जो राहत की बात है। प्रभारी निरीक्षक ने यह भी बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से प्रभावित क्षेत्र में अभी भी पुलिस बल तैनात रखा गया है। साथ ही संबंधित विभाग यह पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर केमिकल किस वाहन से गिरा और यह घटना किन परिस्थितियों में हुई। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 44

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *