शनिवार, 1 August 2026ब्रेकिंग न्यूज़ :
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम को लिखे पत्र में छात्रों के हितों का दिया हवाला   ◆   दिल्ली मार्च में जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष को रोकने पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार   ◆   द्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरीःआरोपी नौटियाल पुलिस गिरफ्त में   ◆   युवक की गला रेत कर हत्या,बीच बचाव में दो महिलाएं गभीर   ◆   पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार   ◆   प्रशासन और पुलिस की वार्ता का सार्थक परिणाम निकला,वापस लौटे निहंग   ◆   मानसून से पहले बारिश का तांडव, नारायणबगड़ में अतिवृष्टि से बाजार और हाईवे प्रभावित   ◆   बेकाबू वाहन ने 5 लोगों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत   ◆   

छोटे एवं मझौले समाचार पत्रों की समस्याओं के समाधान की उठी आवाज

आज श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, देहरादून इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने छोटे एवं मझौले समाचार पत्रों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी के नेतृत्व में महानिदेशक सूचना बंसीधर तिवारी जी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में समाचार पत्रों से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई, ताकि छोटे एवं मझौले समाचार पत्र निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से अपनी पत्रकारिता का दायित्व निभा सकें।
इस अवसर पर महानिदेशक सूचना ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पत्रकारों की समस्याओं का गंभीरता से परीक्षण कर उनका यथाशीघ्र उचित निराकरण किया जाएगा।

आशा है कि शासन स्तर पर सकारात्मक पहल करते हुए पत्रकार हितों की रक्षा एवं छोटे समाचार पत्रों को मजबूती प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मजबूत पत्रकारिता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मी नारायण जिला संरक्षक ललित कुमार ढोंडियाल जिला महामंत्री नरेश बलूनी भारत सिंह नेगी विनोद वर्मा चंद्र मोहन , वीर सिंह,एस यादव ,सुरमई ,आदेश नारायण तमाम पत्रकार साथी उपस्थित रहे

Share your love
दिगंबर उपाध्याय
दिगंबर उपाध्याय
Articles: 44

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *